फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभा करनी है तो इजाजत लें

Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में सामान्य प्रेक्षक पंकज राग ने बृहस्पतिवार को तहसील सदर के सभाकक्ष में विधानसभा बिजनौर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। इसमें सभी प्रत्याशियों एवं मुख्य चुनाव अभिकर्ताओं को चुनाव संबंधी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुपालन में चुनाव संबंधी कार्य किए जाएं। ऐसा कार्य न करें जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हो। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव में होने वाले व्यय में पारदर्शिता रखी जाए। सभा के आयोजन से पूर्व संबंधित आरओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से अनुमति प्राप्त की जाए। प्रेक्षक द्वारा आज विभिन्न दृष्टि से संवेदनशील जमालपुर पठानी, मुहम्मपुर देवमल, रतनपुर रिआया, शहबाजपुर         तथा यूसुफपुर हमीद पहुंचकर वहां बूथों की स्थिति का अवलोकन  किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर संवेदनशीलता का जायजा लिया। प्रेक्षक विमल ने बुंदकी शुगर मिल के सभागार में विधानसभा नगीना से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के साथ बैठक ली। निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान  आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न होने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें