उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में रेलवे पुलिस ने मालगाड़ी के गार्ड को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी कर्मचारी ने हावड़ा-अमृतसर ट्रेन के एसी कोच में सफर कर रही महिला का पर्स को चोरी किया। रेलवे पुलिस ने आरोपी गार्ड को पकड़ कर चालान किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी गार्ड जिला मुरादाबाद के छजलेट का निवासी है। बताया गया कि गार्ड गुरुवार को मुरादाबाद से सहारनपुर तक मालगाड़ी को छोड़ने गया था। जब वह सहारनपुर से मुरादाबाद वापस आने के लिए हावड़ा-अमृतसर ट्रेन से आ रहा था तो आरोपी ने रायसी और लक्सर स्टेशन के बीच चोरी की घटना को अंजाम दिया।