फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स

विज्ञापन
बिजनौर के गांव तिबड़ी में बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाती शिक्षिका व आंगनबाड़ी कार्यकत्री। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई पोलियो ड्रॉप्स
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में रविवार से पोलियो की खुराक पिलाने का अभियान शुरू हुआ। जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों का पोलियो की दवाई पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जिले में 3 लाख 56 हजार 535 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
जिले में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 2235 बूथों पर की गई। रविवार को इन बूथों पर 3 लाख 56 हजार 535 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई। वहीं 31 जनवरी 2021 को 2233 बूथों पर पोलियो वैक्सीनेशन हुआ था। जिसमें 3 लाख 56 हजार 71 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गई थी। इस बार 464 बच्चों का ज्यादा वैक्सीनेशन हुआ है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार जिले में 5 लाख 41 हजार 336 बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। जिनमें से पोलियो अभियान के पहले दिन 3 लाख 56 हजार 535 बच्चों का वैक्सीनेशन हो चुका है। पोलियो वैक्सीनेशन का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल ने रविदास धर्मशाला में फीता काटकर किया। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जेपी सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में पोलियो वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। जो 25 मार्च तक चलेगा। सोमवार से छूटे हुए बच्चों को आशा घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।

बिजनौर में रविदास धर्मशाला में पल्स पोलियो शिविर का फीता काटकर शुभारंभ करते सीएमओ डॉ विजय कुमार ?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें