फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवादों में सतर्कता बरतना जरूरी : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवादों में सतर्कता बरतना जरूरी : एसपी
विज्ञापन

बिजनौर। जमीन के विवादों में सतर्कता से काम किया जाए। ऐसे विवादों की रिपोर्ट बनाकर प्रशासन को दें, सीधे कार्रवाई से बचें। यह निर्देश एसपी ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए। वहीं, लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर जल्द निपटारे के लिए कहा गया।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में सैनिक सम्मलेन एवं मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं की जानकारी की गई। संज्ञान में आए प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण को निर्देशित किया गया। अपराध गोष्ठी में जनपद में घटित घटनाओं एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने, शातिर अपराधियों को चिह्नित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा गया। जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांच करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण करने आदि के संबंध में निर्देश दिए गए। थानों पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती के विधिक निस्तारण को निर्देश दिए गए। इस दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात रामअर्ज, एएसपी पूर्वी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता समेत सभी सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें