फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: पुलिस ने खादर क्षेत्र में की छापामारी, 1790 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, कार्रवाई से मचा हड़कंप

Tue, 13 Feb 2024 09:42 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

Bijnor News : बिजनौर में पुलिस ने खादर क्षेत्र में छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने तीन स्थानों से 1790 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब पकड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बढ़ापुर के खादर क्षेत्र में छापामारी कर तीन अलग-अलग स्थानों से अवैध कच्ची शराब की सात भट्टी पकड़ी। संयुक्त टीम ने इन तीनों स्थानों से 1790 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण अपने कब्जे में लिए। शराब निर्माता पुलिस को आता देख मौके से भाग निकले।

विज्ञापन


मंगलवार को बढ़ापुर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम मदपुरी, भोगपुर व वीरभानवाला के जंगल में छापामारी कर तीनों स्थानों से अवैध कच्ची शराब की अलग-अलग सात भट्टी पकड़ी और वहां रबर ट्यूबों में भरकर रखी गई करीब 1790 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण अपने कब्जे में लिए।

Trending Videos

संयुक्त टीम ने मौके से बरामद करीब 25 हजार लीटर लहन वहीं नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, इन स्थानों पर अवैध कच्ची शराब बना रहे ग्राम भोगपुर निवासी मंगल सिंह, सोनू व बूटा सिंह, ग्राम वीरभानवाला निवासी पहलवान सिंह पुलिस को आता देख घने जंगलों का लाभ उठाकर मौके से भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: UP: चौधरी जयंत ने NDA में शामिल होने का किया एलान, पश्चिमी यूपी में बदलेंगे चुनावी समीकरण
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम में बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह, आबकारी निरीक्षक रमाशंकर सिंह, एसआई मुन्नालाल गौतम व विनोद कुमार व सोनू कुमार, ब्रजेंद्र कुमार, आंनद कुमार, अरविंद कुमार, अंजू रानी, मोनिका, अभिषेक व विपुल कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Gram Parikrma Yatra: मुजफ्फरनगर में मंच से बोले CM योगी-पहले प्रदेश में होते थे दंगे, अब दंगामुक्त माहौल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें