फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच साल पहले मर चुके युवक को पुलिस ने बनाया आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिना जांच किए ही नगीना पुलिस ने दर्ज कर ली रिपोर्ट, झगड़े में दिखाया शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिस युवक की पांच साल पहले खो नदी में डूबकर मौत हो चुकी थी, उसके खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। बिना जांच किए ही मृतक को झगड़े में शामिल होना बता दिया।
विज्ञापन

नगीना के मोहल्ला मुगलान निवासी शाहनवाज अहमद का जमीन को लेकर भाई शमीम से विवाद चल रहा था। अब 16 अगस्त को विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बताया गया कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट में घायल हुए। इस मामले में मोड़ तब आया, जब नगीना पुलिस ने शमीम अहमद की तहरीर पर शाहनवाज, उसके बेटे आफाम और उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। जबकि आरोपी बनाए गए आफाम की पांच साल पहले खो नदी में डूबकर मौत हो गई थी। पुलिस की इस कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
मामला मेरे संज्ञान में आया है, इसकी जांच की जाएगी। जिसने मुकदमा दर्ज किया है, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...राकेश वशिष्ठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें