फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में पुलिस ने दो चोर पकड़े

विज्ञापन
नूरपुर पुलिस की गिरफ्त में दुकान से चोरी करने वाले शातिर चोर और बरामद किया माल। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मुठभेड़ में पुलिस ने दो चोर पकड़े
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दो चोरों को पकड़ा है, जिनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी हुआ डेढ़ लाख का माल बरामद कर लिया है। इनके तीन साथी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन

बुधवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेस वार्ता कर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में हुई चोरी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29 मई की रात नूरपुर में पीएनबी के सामने इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के ताले तोड़कर चोरी कर ली थी। दुकान स्वामी मोहम्म्द अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई। नूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में चोर सायम पुत्र अकील और वसीम पुत्र सलीम निवासीगण मोहल्ला करुला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर लिया। घेराबंदी होने पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर भी झोंक दिया था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से चोरों को दबोच लिया, जिनके पास से एक तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ। निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये का चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया। जिस गाड़ी में ये चोर माल भरकर ले गए थे, उसे भी पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों के गैंग लीडर नदीम समेत तीन आरोपी फरार हैं। सभी चोर मुरादाबाद के रहने वाले हैं। जोकि आस पास के जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी, एसआई विनोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें