फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाइक चोर गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोर गैंग दबोचा
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। चार बाइक चोर पकड़े गए हैं, जिनके पास से 21 बाइक बरामद की गई। आरोपी काफी समय से बाइक चोरी कर बेचने का धंधा कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने चालान कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने बाइक चोर गिरोह के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सूचना पर स्वाट और शहर कोतवाली पुलिस ने बंद पड़ी फैक्टरी के खंडहर में दबिश दी। दबिश में पुलिस ने शिवा पुत्र कैलाश, अशोक पुत्र जय सिंह, राजू पुत्र महेश निवासीगण मोहल्ला काजीपाड़ा ईदगाह रोड और अनिल पुत्र फूल सिंह निवासी गांव लाडपुरा नगीना देहात को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बिजनौर शहर और आस पास के जिलों सहित उत्तराखंड से भी बाइक चोरी कर ले आते हैं। बाइकों की नंबर प्लेट को बदल दिया जाता था, साथ ही चेचिस और इंजन नंबर से भी छेड़छाड़ कर बदल देते थे। बरामद हुई बाइकों में एक दिल्ली, एक बिजनौर शहर और एक नगीना देहात से चोरी होना पाया गया, जिनके चोरी के केस भी दर्ज हैं। बाकी बाइक कहां से चोरी हुई, यह भी ट्रेस किया जा रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में स्वॉट प्रभारी नरेश कुमार, एसआई जर्रार हुसैन, प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, एसएसआई सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें