फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली में पुलिस ने और नजीबाबाद में होमगार्ड ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पुलिस और होमगार्ड टीम ने निकाली तिरंगा रैली
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पुलिस और होमगार्ड टीम ने मंडावली व नजीबाबाद क्षेत्र में तिरंगा रैली निकाली। उन्होंने लोगों को देश के प्रति समर्पित रहने और देश की उन्नति में अपनी भागीदारी निभाने के प्रति जागरूक किया।
होमगार्ड टीम की तिरंगा रैली को मुख्यअतिथि ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। होमगार्ड विभाग के बीओ नेत्रपाल सिंह और कंपनी कमांडर दयाराम सिंह के नेतृत्व में नजीबाबाद थाने से शुरू हुई तिरंगा रैली चौक बाजार होते हुए तहसील परिसर में संपन्न हुई। रैली में होमगार्ड टीम ने लोगों से हर घर तिरंगा फहराने के प्रति जागरुक किया। रैली में पीसी सत्यपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, शिवकुमार, दिनेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ के नेतृत्व में पुलिस बल ने तिरंगा यात्रा निकाली। थानाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से 13 अगस्त से 17 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने की अपील की। तिरंगा यात्रा मंडावली से भुड्डी तक निकाली गई।

नजीबाबाद में होमगार्ड तिरंगा यात्रा का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में तिरंगा रैली निकालते होमगार्ड।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें