बढ़ापुर थाने में दर्ज जमीन संबंधी विवाद में दबिश देने के लिए गई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
शेरकोट। बढ़ापुर थाने में दर्ज जमीन संबंधी विवाद में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात मोहल्ला नौधना में दबिश दी। आरोप है कि जब घर पर पुरुष नहीं मिले तो पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की।
शेरकोट के मोहल्ला नौंधना कुछ लोगों के खिलाफ जमीनी विवाद और आगजनी का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में बढ़ापुर पुलिस दबिश देने आई थी। बुजुर्ग महिला रमजानी और शकीला ने आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। मारपीट की और घर में रखे सामान में तोड़फोड़ की।
उधर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर धर्म सिंह ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि इस मामले में सात महिलाओं सहित 16 लोगों पर बढ़ापुर थाने में शेरकोट निवासी सादवीन आसिफ की ओर से आगजनी, मारपीट आदि धाराओं में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस सिलसिले में बढ़ापुर पुलिस शेरकोट गई थी।