फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली बन्नो बनकर झूले की पींगे भरी

Sat, 06 Aug 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में आवास विकास कालोनी में हरियाली तीज पर झूला झूलतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में हरियाली तीज का पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने झूलों पर पींगे बढ़ाते हुए सावन के गीत गाए। हाथों में मेहंदी रचाकर साज श्रृंगार कर महिलाओं ने एक दूसरे के घर जाकर सभी को हरियाली तीज की बधाई दी।
विज्ञापन

तीज के मौके पर कई दिनों से बाजार में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी थी। कई मोहल्लों में झूले लगाए गए। मोहल्ले भर की महिलाओं ने वहां पर झूले का आनंद लिया।भरत विहार कालोनी स्थित बुडगरा हाउस में कॉलोनी भर की महिलाएं एकत्र हुईं। महिलाओं कुसुमलता, सुनीता सिंह, लक्ष्मी देवी, सुधा देवी, सुमन, भारती, सरोज, हिमानी, दृष्टि, दिशा आदि ने झूलों का आनंद लिया।  आवास विकास, जाटान, भाटान आदि मोहल्लों में भी महिलाओं ने झूलों का आनंद लिया। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी में भी झूले वालों ने तीज को कैश किया। 
अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महिला नगर शाखा द्वारा जैन धर्मशाला में तीज मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिलाओं इंदू शर्मा, भारती गौड़, कल्पना शर्मा, मैत्री शर्मा, ममता शर्मा, नीतू शर्मा, उमा गौतम, दीपा शर्मा, पल्लवी, हितेशा, शिखा, उर्मिला, श्रुति, प्रीति, राधा आदि ने गीत गाकर, नृत्य कर और झूलों पर झूलकर तीज का आनंद लिया। आयोजन में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, राजेंद्र गौतम, मनोज शर्मा आदि का योगदान रहा। उधर, महिला अधिवक्ताओं ने मनाई तीज ःबिजनौर। हरियाली तीज पर अवकाश न होने पर महिला अधिवक्ताओं के अनुरोध पर वकील शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता एवं सचिव अजीत पंवार के संचालन में हुई बैठक में हाईकोर्ट से भविष्य में हरियाली तीज पर छुट्टी घोषित करने की मांग की गई। जिला बार अध्यक्ष की अगुवाई में बार सभागार में महिला अधिवक्ताओं ने तीज मनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें