नजीबाबाद के सीएचसी परिसर में पौधारोपण करते फार्मासिस्ट।
- फोटो : NAZIBABAD
पौधे रोपित कर मनाया फार्मासिस्ट दिवस
नजीबाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद मेें पौधे रोपकर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगलसोती में जागरूकता रैली निकालकर विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया।
सीएचसी नजीबाबाद में फार्मासिस्ट मनीष कुमार के नेतृत्व में फार्मासिस्ट ने चिकित्सालय परिसर में पौधे रोपे। इस अवसर पर फार्मासिस्ट ने मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने का संकल्प लिया। पौधरोपण में अभिषेक कुमार, कपिल कुुमार, शीना परवीन, राहीन परवीन, आकाश वर्मा, तरूण शर्मा, अक्षय, आयुष तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं, पीएचसी नांगलसोती की ओर से विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। फार्मासिस्ट मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं देने में अहम रोल अदा करते हैं। पीएचसी नांगलसोती द्वारा केंद्र से नांगलसोती के मुख्य बाजार में जहां दवा वहां फार्मासिस्ट सहित अनेक स्लोगनों के साथ जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने केंद्र पर पहुंचने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स भी दिए। इस अवसर पर फार्मासिस्ट आदित्य, फैज, सुऐब हुसैन, नीरज चौधरी, नीतू मौर्या, राहुल कुमार, कमल कुमार आदि मौजूद रहे।