फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बारिश और शीतलहर से ठिठुरे लोग

विज्ञापन
बिजनौर में बारिश में छाता लगाकर जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में मंगलवार को हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। शीतलहर और बारिश से लोगों को दिनभर कंपकंपी छूटती रही। बारिश होने पर लोग रुक-रुककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। मौसम विभाग बुधवार को भी बारिश होने की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह तेज धूप निकली। मगर देखते ही देखते करीब 10 बजे आसमान में काले घने बादल छाए गए। इसके बाद करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने लगी। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर में बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गई। अचानक बदले मौसम से लोगों की सर्दी में कंपकंपी छूटती रही। वहीं, बारिश में वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। लोग रुक-रुककर अपनी मंजिल तक पहुंचे। शाम तक मौसम खराब रहा।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट होगी और लोगों को अधिक सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन

n बारिश से घरों में कैद हुए लोग : कालागढ़। कालागढ़ क्षेत्र में रूक-रूककर बारिश हुई। मंगलवार दोपहर को अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाएं चलने लगीं। हवाओं के साथ ही रुक-रुककर कर बारिश होने लगी, जिसके चलते सर्दी बढ़ गई है। बारिश के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें