फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । उत्तराखंड के काशीपुर में अलीगंज के पास सोमवार सुबह करीब चार बजे डंपर की टक्कर से कार सवार गांव कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक मोहम्मद खादिम (48) पुत्र मोहम्मद मनव्वर, उत्तराखंड के कुंडा थाने के गांव भरतपुर निवासी गुरजिंदर (30) पुत्र अवतार सिंह तथा काशीपुर के गुलजार निवासी कार चालक आकाशदीप छीना की मौत हो गई। इनके अलावा दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को काशीपुर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कासमपुर गढ़ी निवासी मोहम्मद खादिम तथा नगर के मोहल्ला नेजोसराय निवासी नईम अहमद पुत्र युसुफ कुछ दिन पूर्व हज इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग के लिए मुंबई गए थे। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद वह रविवार की रात ट्रेन से दिल्ली पहुंचे थे। वे कार से काशीपुर होते हुए घर लौट रहे थे। कार में इन दोनों के अलावा उत्तराखंड कुंडा थाने के गांव भरतपुर निवासी गुरजिंदर (30) पुत्र अवतार सिंह तथा मजरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजेआलम पुत्र बुंदूहसन भी सवार थे। कार को काशीपुर के गुलजार निवासी आकाशदीप छीना चला रहा था। सोमवार की सुबह चार बजे के करीब काशीपुर अलीगंज के पास सामने से आ रहे डंपर से कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में मोहम्मद खादिम व गुरजिंदर सिंह तथा कार चालक आकाशदीप की मौके पर ही मौत हो गई। राजेआलम व नईम अहमद घायल हो गए। खादिम पास के ही गांव पुक्खेवाला स्थित संविलयन विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनके पांच बच्चे हैं। वहीं, काशीपुर निवासी गुरजिंदर सिंह मुत्थुट फाईनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर थे। वे अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें