फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गूंजे देशभक्ति के तराने, आजादी के दीवानों को याद किया

विज्ञापन
बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी देते जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर गांव देहात तक देशभक्ति के गीतों की गूंज रही। तिरंगा फहराने के साथ ही आजादी के दीवानों को याद किया गया। कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने सुबह 8:30 बजे तिरंगा फहराया और सलामी दी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह तथा शहीद परिवार के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डीएम ने गणतंत्र दिवस के साथ साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर एसआईआर के तहत ट्रेनिंग एवं कैपेसिटी क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं। उन्होंने पुरस्कार को एसआईआर कार्य में सहयोग उपलब्ध कराने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा जनपदवासियों को समर्पित किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। शहीद पुलिस कर्मियों के परिवार वालों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया। वहीं एएसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह को स्वर्ण पदक, इंस्पेक्टर राहुल सिंह, एसआई पवन कुमार, मुख्य आरक्षी योगेंद्र कुमार और आरक्षी सचिन कुमार को रजत पदक प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। एसआई विजेंद्र सिंह राठी, मुख्य आरक्षी ओंकार सिंह को सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।
भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से अति उत्कृष्ट पदक से इंस्पेक्टर भानु सिंह, एसआई अशोक कुमार तोमर, जय भगवान, शौकत अली, कलीम मोहम्मद आदि को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, भाजपा नेता सीपी सिंह, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, होमगार्ड्स कार्यालय में कमांडेंट डॉ. वेदपाल सिंह चपराना ने तिरंगा फहराया। इसके बाद संविधान निर्मात्री सभा द्वारा संविधान निर्माण और अंगीकार किए जाने का विवरण सुनाया।ट

बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी देते जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव

बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी देते जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव

बिजनौर में गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में तिरंगे को सलामी देते जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें