फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर अभियान से अभिभावकों को करेंगे जागरूक

विज्ञापन
बिजनौर में पोस्टर का विमोचन करते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक व तहसीलदार प्रीति सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पोस्टर अभियान से अभिभावकों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षकों ने पोस्टर अभियान शुरू किया है।
शिक्षक गुलशन गुप्ता ने अपने साथी चित्र कुमार के साथ मिलकर जिले के सरकारी स्कूल के अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए हजार पोस्टर छपवाए हैं। इनमें बच्चों को यूनीफार्म जूते मोजे बैग आदि के लिए मिले धन को इसी काम के लिए खर्च करने की प्रेरणा दी गई है। इस पोस्टर का विमोचन उपजिलाधिकारी सदर विक्रमादित्य मलिक व बीएसए जयकरन यादव ने किया।
विज्ञापन

बेसिक विभाग ने सरकारी विद्यालयों के बच्चों के लिए यूनीफार्म, स्वेटर, जूते-मोजे, बैग आदि खरीदने को 1100 रुपये की धनराशि अभिभावकों के खातों में भेजी है, जिससे अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए यह सब खरीदना है, पर ऐसे बहुत से अभिभावक हैं जो ऐसा नहीं कर रहे हैं। ऐसे अभिभावकों को जागरूक करने के लिए शिक्षक गुलशन गुप्ता व चित्र कुमार ने जनपद के सभी ग्राम पंचायतों के लिए पोस्टर छपवाए हैं। इसमें उन्होंने सरकारी स्कूल की एक छात्रा को ही पोस्टर गर्ल बनाया है, जिसकी टैग लाइन ‘बच्चों का धन, बच्चों काभविष्य’ के नाम रखी गई है। उनका कहना है कि इससे अभिभावक जरूर जागरूक होंगे। इस पहल का स्वागत करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विक्रमादित्य मलिक व बीएसए जयकरन यादव ने शिक्षकों संग पोस्टर का विमोचन किया। इन पोस्टर को सार्वजनिक स्थानों जैसे राशन की दुकान आदि पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें