फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल सील

विज्ञापन
बिजनौर में पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल किया गया सील। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
पंडित चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल सील
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम के निर्देश पर क्वेक्स के नोडल अधिकारी ने जिला मुख्यालय पर स्थित चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल को सील कर दिया है। साथ ही अस्पताल संचालक को पुन: नोटिस जारी करते हुए नहटौर के मरीज को वेंटिलेटर पर रखकर चार-पांच दिन तक बिना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराए ही उपचार करने का कारण स्पष्ट करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

नहटौर के मोहल्ला अफगनान निवासी एक रेडीमेड व्यापारी के माता-पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार मां को मुरादाबाद और पिता को बिजनौर के पंडित चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने बताया कि चंद्रकांत आत्रेय अस्पताल में इस मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर हुई जांच में उसकी मां कोरोना पॉजिटिव निकली, जबकि पिता की ट्रूनैट मशीन से प्राथमिक जांच हुई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव निकले। फाइनल जांच के लिए उसका नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा प्रयोगशाला में भेजा गया था। हालांकि अभी तक इसकी फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है, लेकिन इसके पॉजिटिव आने चांस पूरे हैं। पिता की मुरादाबाद में ही उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी और दो पुत्र पॉजिटिव आ चुके हैं। क्वेक्स के नोडल अधिकारी डा. एसके निगम ने बताया कि यह मामला गंभीर है। चंद्रकांत आत्रेय मेमोरियल हॉस्पिटल ने चार-पांच दिन तक मरीज को वेंटिलेटर पर उसका उपचार किया। स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना नहीं दी। मामला गंभीर होने पर डीएम के निर्देश पर अस्पताल संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया था, लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने पर सोमवार रात अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें