जलीलपुर मे ब्लाक पर भाकियू की पंचायत में जमा किसानों की भीड़।
- फोटो : BIJNOR
‘घुमंतू पशुओं का बीडीओ कार्यालय में बांध देंगे’
बिजनौर, जलीलपुर। ब्लॉक मुख्यालय पर भाकियू की पंचायत में भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष ने सही काम न करने वाले अफसरों को चेतावनी दी। पंचायत में कहा गया कियदि जिम्मेदार अफसर घुमंतू गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं पहुंचाते हैं तो पशुओं को पकड़कर बीडीओ कार्यालय में बांध देंगे। पंचायत में नवनियुक्त जिला व प्रदेश युवा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
ब्लॉक जलीलपुर परिसर में चौधरी लुधियान सिंह की अध्यक्षता व कुलदीप शर्मा के संचालन में भाकियू की पंचायत हुई। पंचायत में भाकियू युवा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने खेती को घाटे का सौदा बताया। उन्होंने स्थानीय सरकारी अफसरों को कार्य व व्यवहार में सुधार लाने की चेतावनी दी। कहा किसी भी किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होने देेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जिम्मेदार अफसर गांव व खेतों में घूमते गोवंशीय पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं पहुंचाते हैं तो घुमंतू पशुओं को पकड़कर बीडीओ कार्यालय में बांध दो। इस मौके पर जिला अध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह ने कहा कि किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा हैं, किसानों का गन्ना भुगतान समय पर नहीं होता है। पंचायत में जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष सहित बुजुर्ग किसानों नेताओं को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। हुकुम सिंह, रामफल सिंह, ईरशाद सैफी, चरन सिंह, मो. उस्मान, याकूब, रोहिताश सिंह, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अवनीश कुमार, राकेश प्रधान, डा. आस मोहम्मद आदि रहे।