ऑक्सीजन प्लांट का ट्रायल सफल, लोकार्पण आज
बिजनौर। जिला अस्पताल में बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का सफल ट्रायल शुक्रवार को पूरा हो गया। दिन भर जिला अस्पताल की टीम प्लांट के ट्रायल में लगी रही। कुछ कमी आई जिन्हें दुरुस्त कर दिया गया। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑक्सीजन प्लांट का ऋषिकेश में होने वाली सभा में लोकार्पण करेंगे।
कोरोना की तीसरी संभावित लहर से बचने के लिए जिला अस्पताल में एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो गया है। यहां से ऑक्सीजन अस्पताल में मरीजों को सप्लाई होगी। एक अन्य प्लांट भी जिला अस्पताल में बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश में होने वाली जनसभा में इस प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले जिला अस्पताल प्रशासन ऑक्सीजन प्लांट को अंतिम रूप देने में लगा रहा।
सीएमएस डा.अरुण कुमार पांडेय व अन्य स्टाफ इसकी निगरानी करता रहा। ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई करने में कुछ तकनीकी परेशानी आईं, जिन्हें दूर कर लिया गया। अब प्लांट ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए तैयार हो गया है। अब ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती है। इसका सफल ट्रायल कर लिया गया है।