फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़े पांच गुना ऑक्सीजन बेड

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बढ़े पांच गुना ऑक्सीजन बेड
विज्ञापन

बिजनौर। जिलेभर में कोरोना की पहली और दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया था। लोगों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे थे। कोरोना की पहली लहर में जिला अस्पताल में करीब 20 ऑक्सीजन बेड थे। कोरोना महामारी की शुरूआत में ऑक्सीजन बेड की किल्लत थी। तीसरी लहर से पहले 102 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था हो गई।
कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड की किल्लत से लोग परेशान थे। इस स्थिति के बाद जिला अस्पतालों में कोरोना महामारी से निपटने के लिए संसाधनों की व्यवस्था की गई। इस समय जिला अस्पताल में 102 ऑक्सीजन बेड हैं। जिनमें से 72 बेड सीधे ऑक्सीजन प्लांट से जुड़े हुए हैं। ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होते ही ऑक्सीजन तुरंत बेड तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही 30 बेड पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगे हुए हैं। जो मरीज को जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑक्सीजन उपलब्ध कराते हैं। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जिला अस्पताल में ज्यादातर संसाधन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही अस्पताल में 17 वेंटिलेटर की व्यवस्था है।
विज्ञापन

अस्पताल में हैं 11 एचएफएनसी मशीन
जिला अस्पताल में कोरोना की दूसरी लहर के बाद 11 हाईफ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) मशीनें उपलब्ध हैं। मरीज के अंदर तेजी से घटते ऑक्सीजन लेवल को कंट्रोल करने के लिए एचएफएनसी मशीन लगाई जाती है। जो मरीज को सामान्य से ज्यादा ऑक्सीजन देती है। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट हैं। जिला अस्पताल के लिए एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाला प्लांट है। जबकि महिला अस्पताल के लिए 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता वाला प्लांट है। कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की किल्लत हुई थी। जिसके बाद जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए।
विज्ञापन

अस्पताल में सभी संसाधन मौजूद : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला अस्पताल में सभी संसाधन मौजूद हैं। कोरोना की पहली लहर ने अचानक दस्तक दे दी, जिसकी वजह से एकदम संसाधनों की व्यवस्था नहीं हुई थी। किसी भी मरीज को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए हमेशा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें