रामनवमी पर शहर भर में निकाला गया जुलूस
बिजनौर। रामनवमी पर भक्तिभाव और हर्षोल्लास से शहर भर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। बैंडबाजे की धुन पर जुलूस में भक्ति से ओतप्रोत गीत बजते रहे।
रविवार को रामलीला सेवा समिति की ओर से जुलूस का आयोजन किया गया। जो कि रामलीला ग्राउंड से शुरू हुआ। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला ग्राउंड पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर भक्तिप्रद गीत और भजन बजते रहे। जुलूस में सबसे आगे राधा-कृष्ण की झांकी चल रही थी। इसके पीछे मां काली और भगवान शिव की झांकी चली। जुलूस में शामिल सभी लोग बैंड की धुन पर झूमते नजर आए। झांकियों के पीछे भगवान राम रथ पर सवार रहे। जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। शहरभर में शांतिपूर्वक जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुख्य संरक्षक संजय गुप्ता, अध्यक्ष अचल अग्रवाल, महामंत्री राहुल शर्मा, भवन मंत्री प्रदीप कौशिक, कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, विनय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।