फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओवरहेड टैंक अधूरा, नहीं हो रही पेयजल की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलावतपुर गिरधर के गांव भज्जावाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो सका। बोरिंग होने के बावजूद ओवरहेड टैंक न बनने से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य पूरा कराकर पेयजल आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि तीन मार्च 2023 को ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य वीजीएफ गाजा जेवी संस्था के द्वारा 2.57 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। इस ओवरहेड टैंक से पंचायत के गांव भज्जावाला की 3741 से अधिक की आबादी को पेयजल का लाभ मिलना था लेकिन तीन साल बीतने पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं।
गांव निवासी ऋषिपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि साढ़े तीन वर्ष बीतने के बाद भी ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे गांव में पानी की आपूर्ति नहीं कराई जा सकी। शीघ्र पूर्ण रूप से पेयजल की आपूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण हेतराम सिंह का कहना है कि अभी ओवरहेड टैंक ही नहीं बन पाया है, फिर पानी की आपूर्ति किस तरह से होगी। गांव में बोरिंग कर पाइप लाइन बिछा दी गई है लेकिन ग्रामीण पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। शीघ्र ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य कराकर शीघ्र पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जानी चाहिए।
ग्रामीण लाखन सिंह का कहना है कि विभाग की हीलाहवाली के कारण तीन साल बीतने पर ओवरहेड टैंक का निर्माण भी नहीं कराया जा सका। बोरिंग हुआ है लेकिन उससे भी आपूर्ति नहीं की जा रही है। ओवरहेड टैंक का शीघ्र निर्माण कराकर पानी की आपूर्ति शुरू की जानी चाहिए।
ग्राम निवासी कपेंद्र कुमार का कहना है कि विभाग द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। पानी की आपूर्ति के लिए कई बार जल निगम के भी अधिकारियों से मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पानी की शीघ्र आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन

उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें