फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेएम ने दुष्कर्म के प्रयास पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने थाना नगीना के एक दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश थाना नगीना पुलिस को दिया है। पुलिसकर्मियों पर एक महिला से घर में घुसकर मारपीट व दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप है।
विज्ञापन

कस्सा नगीना की एक महिला ने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था कि उसके पति की 20 साल पहले हत्या की जा चुकी है। इसमें हत्यारों को सजा हो गई थी जो पुलिस से हमसाज हैं। नगीना के दरोगा योगेश कुमार व कांस्टेबिल आशीष व तीन अन्य सिपाही उसे व उसकी बेटी को आए दिन परेशान करते हैं। उनके घरवालों के खिलाफ झूठे मुकदमे बनाते रहते हैं। दरोगा ने उसकी पुत्री पर उनके साथ संबंध बनाने का दबाव डाला। छह अप्रैल 2021 को उसके घर का दरवाजा तोड़कर वे जबरन घुस आए और मां बेटी दोनों के साथ छेड़छाड़ की। उसकी बेटी को बदनीयती से पकड़ लिया। मोहल्ले वालों के इकट्ठा होने पर ये किसी को बताने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए चले गए।
विज्ञापन

कोर्ट ने दरोगा योगेश कुमार, कांस्टेबल आशीष, आसिस व तीन अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें