फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में भाजपा नेताओं के आने का विरोध रहेगा जारी

विज्ञापन
नांगलसोती के गांव चमरौला में बैठक करते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
क्षेत्र में भाजपा नेताओं के आने का विरोध रहेगा जारी
विज्ञापन

नांगलसोती। किसानों ने गांव चमरौला में आयोजित बैठक में कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक क्षेत्र में भाजपा नेताओं के आने का विरोध जारी रहेगा। किसान नेताओं ने पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत में अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव चमरौला में बृहस्पतिवार को भाकियू नेता कुलवीर सिंह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। उन्होंने गांव चमरौला में हुए पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह के कार्यक्रम के दौरान भाकियू पर दिए गए बयानों की निंदा की। कहा कि जब तक तीनों कृषि कानून वापस नहीं होंगे तब तक भाजपा नेताओं का क्षेत्र में आने का विरोध जारी रहेगा। भाकियू नेता राजवीर काकरान, राजीव कुमार, नीटू चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने तीनों कृषि कानून किसानों का शोषण करने और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए हैं। उन्होंने किसानों से आगामी पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की किसान महापंचायत में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में भोपाल सिंह, ब्रह्मजीत, रामकुमार, सत्येंद्र, कामेंद्र सिंह, विनीत, शमशुल हसन, इरशाद, देवेंद्र, मोंटी, बंटी, देव कुमार, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें