फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू में दागी लोगों की भर्ती का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू में दागी लोगों की भर्ती का विरोध
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन के अंदर पदों को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। जनपद के संगठन में दिए गए पदों पर उंगली उठाते हुए मंडल अध्यक्ष व पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया कि संगठन में कई दागी छवि के लोगों को वरीयता दी गई है। चौधरी दिगंबर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जारी पत्र में जिलाध्यक्ष व खराब छवि के लोगों को तुरंत हटाने की मांग की।
मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को पत्र भेजा है। कहा कि जिलाध्यक्ष के द्वारा लूट, गुंडा एक्ट, चोरी, गोकशी करने के आरोपियों को पद दिए जा रहे हैं, जिससे संगठन की छवि खराब हो रही है। कहा कि युवा विंग के जिलाध्यक्ष का मनोनयन ऐसे व्यक्ति का किया गया, जो संगठन का सदस्य भी नहीं है, न ही दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में उनका कोई सहयोग रहा। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा यह मनोनयन बिना जनपद के किसी कार्यकर्ता की सहमति लिए किया गया। चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों को बचाने के लिए संघर्ष करने वाले भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान को भी अपमानित होना पड़ा है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि भाकियू पूरी तरह से राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है। उससे ऐसा लगता है कि हम जिस सपने को लेकर यूनियन से जुड़े हुए हैं। उस सपने को और आम किसान को ठेस पहुंच रही है। दिगंबर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत को भेजे पत्र में निवेदन किया कि भाकियू की अराजनीतिक छवि और गरीब किसानों मजदूरों के लिए संघर्ष करने वाले महात्मा स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर चलने वाले संगठन को बचाने का काम करें। हमें आदेशित करें कि दागी छवि के लोगों को संगठन से तुरंत बाहर का रास्ता दिखाया जाएं। दिगंबर सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में जनपद के जिलाध्यक्ष और खराब छवि के लोगों को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

मैंने भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखा है। मैंने उसमें कई सवाल उठाए हैं, यदि मुझे जवाब नहीं मिलता है तो मैं पत्र सार्वजनिक कर दूंगा - दिगंबर सिंह, भाकियू मंडल अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें