फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कांवड़ मार्ग की सभी दुकानें बंद करने का विरोध

Thu, 10 Jul 2025 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना में आजाद समाज पार्टी द्वारा आयोजित हाजियों के सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते नगीना सांस
विज्ञापन
नगीना। आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर एक पक्ष के लोगों की दुकानों को बंद कराने के निर्णय पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि वह प्रशासन के इस निर्णय के खिलाफ आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम धामपुर मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हाल में पार्टी की ओर से हाजियों के सम्मान समारोह में बोलते हुए नगीना सांसद ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानों को बंद कराया जाने तक का निर्णय तो स्वीकार योग्य है, लेकिन इसके उलट यदि सभी तरह की दुकानों को बंद कराने का प्रशासन प्रयास करता है तो यह पूरी तरह नाइंसाफी होगी। इस मौके पर उन्होंने हज व उमरा कर स्वदेश लौटे 46 लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती उवैस अकरम की अध्यक्षता व उर्दू शायर बाहर शम्सी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के मुस्लिम भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक शेख परवेज पाशी, हाफिज रफीक अहमद, रईस अहमद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें