सिंचाई विभाग ने पीली डैम पर लगाए सीसीटीवी कैमरे। स्रोत सिंचाई विभाग।
- फोटो : झालरों से सजाया गया सिद्धपीठ बाबा गौरी शंकर मंदिर। संवाद
रेहड़। पीली बांध जलाशय पर सिंचाई विभाग आधुनिक तकनीक से लैस कैमरों से नजर रखेगा।
इसके लिए बांध क्षेत्र में दो कैमरे लगाए गए हैं। जो लगातार जलाशय क्षेत्र में गतिविधियों पर नजर रखेंगें। एसडीओ पंकज कुमार जैन ने बताया कि बरसात के दौरान नदियों के जल प्रवाह बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने के उद्देश्य से अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार के निर्देशन में पीलीडैम के गेट नंबर एक व बनैली बैराज गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों से बांध के जलस्तर, प्रवाह एवं संचालन की वास्तविक स्थिति की निगरानी की जाएगी। कैमरो का संपर्क धामपुर सिंचाई नियंत्रण कक्ष कार्यालय से रहेगा। कैमरे आकस्मिक परिस्थितियों में निर्णय लेने एवं समय पर चेतावनी जारी करने में मददगार साबित होंगे।