फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार रहे बंद कर किया सीएए का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार बंद कर किया सीएए का विरोध
विज्ञापन

कोतवाली देहात/नींदड़ू(बिजनौर)। कोतवाली देहात क्षेत्र के अकबराबाद, उमरी और कोतवाली में एनआरसी और सीएए के विरोध में मुस्लिमों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौंपा।
गांव बरुकी में बाजार बंद कराने की झूठी अफवाह पर पुलिस ने व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष विपिन राणा को हिरासत में लिया। लेकिन बाद में सूचना झूठी होने के कारण चेतावनी के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। कस्बा कोतवाली देहात की जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ग्राम प्रधान कोतवाली के पति असलम कुरैशी, इमाम मौलाना फईम अहमद के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींदडू़ में एसडीएम धीरेंद्र सिंह, सीओ महावीर सिंह राजावत ने जामा मस्जिद पहुंचकर इमाम और खतीब मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल हुसैन से वार्ता की और शांति बनाए रखने में विशेष सहयोग मांगा। मुफ्ती मोहम्मद मुजम्मिल ने कहा कि धर्म आधारित नागरिकता संशोधन विधेयक भारतीय संस्कृति और संविधान के विरुद्ध है। इसलिए कानून के दायरे में रहते हुए शांतिपूर्वक इसका विरोध किया जाएगा। मुसलमानों ने जुमे की नमाज के बाद मुल्क में अमनोअमान की दुआ की। मस्जिद अबुबक्र में मोलवी मोहम्मद फैसल ने अमनोअमान की दुआ कराई।

नूरपुर में बंद पड़ा बाजार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें