फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद में पथराव, कई लोग घायल

विज्ञापन
जलालाबाद में पथराव के बाद भीड़ को खदेड़ने के लिए रबड़ की गोलियां चलाते पुलिसकर्मी। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद और जलालाबाद में पथराव, कई घायल
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद(बिजनौर)। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिमों ने कानून का जमकर विरोध किया। नगर के चौराहा जगन्नाथ, मछली बाजार और जलालाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान पथराव हुआ। चौराहा जगन्नाथ पर पुलिस और एक युवक पर हमले की खबर से तनाव उत्पन्न हो गया।
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर नगर के चौराहा जगन्नाथ क्षेत्र में दो बार पथराव हुआ। शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में मुस्लिम जुलूस के रूप में चौराहा जगन्नाथ से गुजर रहे थे। आरोप है कि चौराहा जगन्नाथ पर काम कर रहे एक युवक के साथ अभद्रता की गई। बीच बचाव में आए पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की गई। कुछ लोगों ने पथराव किया। सीओ प्रवीण कुमार सिंह, एसडीएम संगीता, थाना प्रभारी संजय पांचाल, एसआई कुमरेश त्यागी, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बल प्रयोग कर उग्र भीड़ को खदेड़ा। पुलिस द्वारा अन्य क्षेत्रों में गश्त के चलते चौराहा जगन्नाथ पर एक बार फिर से भीड़ उग्र हो गई। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। चौराहा जगन्नाथ पर दूसरी बार जैसे ही पथराव हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उग्र भीड़ पर जमकर लाठियां बरसाईं। भगदड़ में दर्जनों लोगों की चप्पलें, वाहन, मोबाइल मौके पर ही छूट गए। पथराव में कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में भी हुआ पथराव
जलालाबाद। गांव जलालाबाद में नमाज के बाद अचानक कुछ लोगों ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया था। एसडीएम संगीता पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जैसे ही गुस्साए लोगों को पकड़ने का प्रयास किया तभी जलालाबाद के मेन बाजार की एक मकान की छत से महिलाओं ने पथराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने जलालाबाद फ्लाईओवर से गुजर रही रोडवेज बस व अन्य वाहनों पर भी पत्थर फेंके।

मंडावली में मार्च पास निकालते पुलिस कर्मी।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद की जामा मस्जिद में नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन करती भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर: नजीबाबाद के सुराही बाजार में लाठी चार्ज के बाद भगदड़ में छूटी चप्पले।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर: नजीबाबाद के सुराही बाजार में पथराव के दोरान टूटी बाईक।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मछली बाजार में लोगो को समझाते थानाप्रभारी संजय पांचाल।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर: नजीबाबाद में लोगों को समझाते सीओ प्रवीण कुमार और थानाप्रभारी संजय पांचाल।- फोटो : NAZIBABAD

बिजनौर: नजीबाबाद के मछली बाजार में विरोध करती भीड़।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें