फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बारिश से कोल्हुओं का संचालन बंद

विज्ञापन
नांगलसोती क्षेत्र में बारिश के कारण बंद कोल्हू। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
दो दिन की बारिश से कोल्हुओं का संचालन बंद
विज्ञापन

नांगलसोती (बिजनौर)। पिछले दो दिनों से लगातार बारिश होने से क्षेत्र के कोल्हुओं का संचालन ठप हो गया है। कोल्हुओं पर पर्याप्त गन्ना मौजूद है, लेकिन ईंधन बारिश में भीग जाने के कारण कोल्हुओं का संचालन नहीं पा रहा है। जिससे कोल्हू स्वामियों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है।
नांगलसोती क्षेत्र के कोल्हुओं में तैयार गुड़ यूपी-उत्तराखंड समेत कई जगहों पर जाता है। क्षेत्र में 50 से अधिक कोल्हुओं का संचालन होता है, जिनमें प्रतिदिन करीब पांच हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर 600-700 क्विंटल गुड़ तैयार किया जाता है। पिछले दो दिनों की बारिश ने कोल्हू स्वामियों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश के कारण ईंधन भीग चुका है, जिस कारण क्षेत्र में कोल्हुओं का संचालन नहीं हो रहा है। कोल्हू संचालक राजवीर सिंह, नितिन, अनमोल, तेजपाल सिंह आदि का कहना है कि इस समय गुड़ की काफी मांग होती है और मंडी समेत कई शहरों से गुड़ तैयार करने की डिमांड भी की गई है। बारिश के कारण कोल्हुओं पर गुड़ तैयार नहीं हो पा रहा है, जिससे कोल्हू स्वामियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। कोल्हू स्वामियों के अनुसार बारिश रुकने के बाद एक सप्ताह बाद ही कोल्हू का संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के कारण बरकातपुर शुगर मिल भी नो केन में बंद हो गई। शुगर मिल के गन्ना उप महाप्रबंधक विकास पुंडीर का कहना है कि बारिश रुकने के बाद चीनी मिल में गन्ना आने पर ही मिल को चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें