फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नजीबाबाद में शराब पीने से युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर, जहरीली मिलावट की आशंका

Fri, 30 Jan 2026 10:47 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

नजीबाबाद में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक इलेक्ट्रिशियन दुकान बंद करने के बाद ऊपर की मंजिल पर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। सभी ने कोल्ड ड्रिंक और चिकन के साथ शराब का सेवन किया।

विज्ञापन


अचानक बिगड़ी हालत, एक की मौत
कुछ ही देर बाद जलालाबाद निवासी नौशाद की हालत अचानक बिगड़ गई। लोगों ने उसे इलाज के लिए ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: West UP Weather: मेरठ में धूप से मिली राहत, शीतलहर बरकरार; सहारनपुर कोहरे की चपेट में, फिर बदलेगा मौसम

Trending Videos
विज्ञापन

तीन अन्य भी अस्पताल में भर्ती
नौशाद की मौत के कुछ समय बाद कामरान, अफसार और चंद्र प्रकाश की तबीयत भी खराब होने लगी। तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी अभिषेक झा और एएसपी डॉ. केजी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

शराब में मिलावट की जांच जारी
पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब और बीयर की बोतलें मिली हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा गया है। यह पता लगाया जा रहा है कि शराब में किसी प्रकार की जहरीली मिलावट तो नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें