बिजनौर के शिवाला कलां में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दो चचेरे भाई हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ। यह हादसा बुधवार की रात तिगरी गंगा घाट से लौटते हुए गजैराला के पास के हुआ।
गांव सिकंदरपुर निवासी नरेश कुमार (52) और उसका तहेरा भाई जबर सिंह (59) बाइक से बुधवार को रिश्तेदार की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए गंगा तिगरी घाट गए थे। अंतिम संस्कार कराने के बाद देर रात बाइक से लौट रहे थे। गजरौला के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।