फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरेवली। सड़क हादसे में बाइक सवार 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
शेरकोट थाने के गांव परमावाला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने पिता शौनाथ सिंह (70) को लेकर बाइक से नगीना जा रहा था। गांव इनायतपुर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार से उनकी टक्कर हो गई। इस बाइक पर भी दो युवक सवार थे। हादसे में उसके पिता शौनाथ सिंह की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार एक युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

बढ़ापुर थाने की पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। बढ़ापुर थाना अध्यक्ष सुदेश पाल का कहना है कि मृतक के पुत्र राकेश कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें