अफजलगढ़। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की पांच बाइक सहित तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
शुक्रवार को पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जटपुरा बार्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने निखिल चौहान पुत्र कमल सिंह व अंकित पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम रामपुर घोघर थाना ठाकुर मुरादाबाद को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया। इसके अलावा पुलिस ने एक बाल अपचारी शानू पुत्र हसीनुद्दीन निवासी ग्राम जयनगर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार चोरी की बाइक तथा चोरी की घटनाओं में प्रयोग किए जाने वाली एक अन्य बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक चोरी करना स्वीकार किया। संवाद