फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों को लेनी होगी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों को लेनी होगी किट
विज्ञापन

बिजनौर। अब होम आइसोलेशन वाले मरीजों को एक किट लेनी होगी। इसमें बुखार आदि की दवाएं, सैनिटाइजर, मास्क, पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर आदि जरूरी सामान है। इस किट की कीमत भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम तक जिले में अब तक संक्रमित होने वाले मरीजों की तादाद करीब 2241 हो चुकी है। इनमें से 1674 मरीज ठीक हो चुके हैं और 25 की मौत हुई है। वर्तमान में जनपद 542 सक्रिय मरीज हैं। इनमें करीब 290 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शासन के निर्देश पर जिन मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं, उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की अनुमति दी जा रही है। इन्हें एक किट भी लेनी जरूरी की गई है, जिसमें बुखार, विटामिन सी आदि दवाएं होती हैं। इसके अलावा पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, 25 मास्क, सैनिटाइजर आदि किट में उपलब्ध है। इस किट की कीमत करीब 1250 रुपये निर्धारित है। इस किट में शामिल दवाओं की कीमत नहीं ली जा रही है। दवाएं मुक्त हैं। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को अपनी सेहत की जानकारी रोजाना नोडल अधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। होम आइसोलेशन के नोडल अधिकारी डा. प्रमोद कुुमार गुप्ता ने बताया कि अभी तक चिकित्सकों की निगरानी में ही मरीज को होम आइसोलेट किया जाता था, लेकिन अब चिकित्सकों की निगरानी के साथ-साथ ऐसे मरीजों को होम आइसोलेशन किट भी लेने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें