फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 नामजदों के घर पर नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
11 नामजदों के घर पर नोटिस चस्पा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)। 20 दिसंबर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए उपद्रव में सार्वजनिक और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले 39 आरोपियों में से 11 आरोपियों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए है। आरोपियों से न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष 10 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा गया है। नहटौर में करीब 13 लाख रुपये के नुकसान की भरपाई होगी।
20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून को के विरोध में जमकर उपद्रव हुआ। पथराव और आगजनी की घटना हुई थी। जिसमें कई कारों और बाइकों को फूंक दिया गया था। उपद्रव के दौरान सुलेमान और अनस की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। बवाल में हुई सरकारी, सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई करने के लिए पुलिस ने 39 लोगों को चिह्नित किया था। इसमें से पुलिस ने न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर फिलहाल 11 लोगों के घरों पर कारण बताओ नोटिस चस्पा कर दिए हैं। 10 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है। वह अपनी प्रतिरक्षा के साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉ. खुर्शीद पुत्र फरीद, राजू चौधरी पुत्र महमूद, यूसुफ अलवी डूडा कॉलोनी, शहबाज पुत्र जुम्मा, शादाब पुत्र जुम्मा, भूरा पुत्र जुम्मा, आकिब पुत्र नसीम, पम्मी पुत्र खुर्शीद, अनस पुत्र लईक, लइक पुत्र जहीर अहमद, नासिर कुरैशी पुत्र जफर के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। शीघ्र ही अन्य आरोपियों के यहां भी नोटिस चस्पा किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें