फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के एक भी सरकारी अस्पताल में नहीं है वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के एक भी सरकारी अस्पताल में नहीं है वेंटिलेटर
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के किसी भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। अब तक जनपद में कुल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वर्तमान में कोरोना पॉजिटिव पांच मरीज हल्दौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती हैं, जबकि तीन मरीज मुरादाबाद के जिला अस्पताल में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अलावा जिले में कुल 24 सरकारी अस्पताल हैं। इनमें 12 प्राथमिक और 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। करीब 40 लाख की आबादी वाले इस जिले में एक भी सरकारी अस्पताल में वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार शासन के निर्देश पर शुरुआती दौर में जिला अस्पताल और अन्य सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना संक्रमित संदिग्ध मरीजों के लिए दस-दस बेड आरक्षित किए गए थे। इसके बाद आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दौर तथा समीपुर नजीबाबाद को लेवल-1 का अस्पताल बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इन तीनों अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए वेंटिलेटर को छोड़कर चिकित्सकों समेत अन्य सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। आवश्यकता पड़ने पर जिला मुख्यालय से भी चिकित्सकों और अन्य सामान की व्यवस्था कराई जाती है। सीएमओ के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीज को प्राथमिक अवस्था में वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं होती। जरूरत पड़ी तो ऐसे मरीजों को मेडिकल कॉलेज मेरठ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें