फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमेटी पर नहीं विश्वास, उच्चाधिकारी करे जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कमेटी पर नहीं विश्वास, उच्चाधिकारी करे जांच
विज्ञापन

बिजनौर। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पुलिसकर्मी सोमवार को परिजनों के साथ एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह से मिली। कमेटी की ओर से की जा रही जांच पर उसने ऐतराज जताया। उसने कमेटी की जगह किसी उच्चाधिकारी से मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। एसपी ने महिला पुलिसकर्मी को उच्चाधिकारियों के सामने यह बात रखने का आश्वासन दिया। महिला पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि उसकी मदद नहीं की जा रही है।
सोमवार को महिला पुलिसकर्मी अपने परिजनों के साथ एसपी डॉ. धर्मवीर से मिलने के लिए गई। एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि वह डीसीआरबी कार्यालय में तैनात है। बैडमिंटन में वह जिला व जोन स्तर की प्रतियोगिता में मैडल जीत चुकी है। पुलिस लाइन के बैडमिंटन हाल में अभ्यास करती है। वहां अधिकारी व कर्मचारी भी अभ्यास करते हैं। आरोप लगाया कि एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र उस पर बुरी नजर रखते थे। 11 मार्च 2020 होली से अगले दिन पुलिस लाइन में होली का त्योहार मनाया गया। एसपी सिटी ने उसे रात में दो बजे बैडमिंटन हाल में बुलाया। रात अधिक होने के कारण उसने हाल में जाने को मना कर दिया, तो एसपी सिटी ने उसके खिलाफ रपट लिखा दी। एसपी सिटी इसके बाद भी उसे प्रताड़ित करते रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि कोरोना काल में उसकी ड्यूटी हल्दौर क्षेत्र में लगा दी गई। उसकी तबियत बिगड़ गई। वह छुट्टी लेकर अस्पताल में भर्ती हो गई। चिकित्सकों ने उसे तीन दिन तक बेड रेस्ट की सलाह दी। एसपी सिटी हल्दौर थाने पहुंचे व उसके बारे में पूछताछ करने लगे। एक दिन प्रतिसार निरीक्षक ने अपने मोबाइल से एसपी सिटी से उसकी बात कराई। एसपी सिटी ने उसे तरह-तरह के प्रलोभन दिए व सारी परेशानी दूर करने को कहा। उसने जब एसपी सिटी की बात नहीं मानी तो 50 किलोमीटर दूर उसकी ड्यूटी लगा दी। पांच अगस्त को उसने एसपी से शिकायत की, जिसकी जांच जांच महिला सीओ अर्चना सिंह को सौपी गई। अर्चना सिंह का गैर जिले में तबादला होने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मी अपने उत्पीड़न के मामले में आईजी मुरादाबाद व डीजीपी से भी मिल चुकी है। जिला स्तर पर गठित कमेटी महिला पुलिस कर्मी के आरोपों की जांच कर रही है। महिला पुलिस कर्मी ने कमेटी की जगह किसी उच्च अधिकारी से जांच कराने की एसपी से गुहार लगाई। पत्रकारों से वार्ता करते हुए महिला पुलिस कमी ने कहा कि उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। वहीं, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र के मुताबिक कमेटी की ओर से उन्हें नोटिस मिला है, वह जवाब दे देंगे। इस बारे में उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें