फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा फार्म भरने में नहीं दिखाई दिलचस्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा फार्म भरने में नहीं दिखाई दिलचस्पी
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड के दसवीं तथा बारहवीं के परीक्षा फार्म भरने की आखिरी तारीख मंगलवार को समाप्त हो गई है। परंतु छूटे छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
कोरोना के कारण सात माह स्कूल बंद रहे। इसके बाद स्कूल खुले तो छात्रों की उपस्थिति कम रही। इसके चलते दसवीं तथा बारहवीं के अनेक छात्र बोर्ड परीक्षा के फार्म भरने से रह गए थे। शासन ने फार्म भरने की तारीख तीन बार बढ़ाई। आखिरी बार तारीख 30 दिसंबर को बढ़ाई गई। जिसमें छूटे छात्रों को परीक्षा फार्म भरने का आखिरी मौका पांच जनवरी तक दिया गया था।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड के 387 स्कूल हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार अभी तक मात्र 115 छूटे छात्रों ने फार्म भरे हैं। इनमें हाईस्कूल के 75 तथा इंटर के 40 छात्र हैं। स्कूलों से मिल रही जानकारी के अनुसार छात्रों ने परीक्षा फार्म भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। छात्र बार बार सूचना भेजने पर फार्म भरने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बताया गया कि शासन ने छात्रों को कक्षा ग्यारह में दाखिले लेने का 10 जनवरी तक का समय दिया है। कक्षा ग्यारह के छात्रों का वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण होता है। छात्र बिना पंजीकरण के बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें