फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंडोरी में पांच दिन बाद भी नहीं मिला चोरी का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। मंडोरी गांव में एक ही रात दो घरों में हुई लाखों रुपये की नकदी और जेवर चोरी की वारदात का पांच दिन बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। पुलिस ने दर्जन भर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। घटनास्थल के पास खेतों में मिले खाली आभूषण बॉक्स और थैलों ने जांच को नई दिशा दी है, जबकि पुलिस अब पीड़ित परिवारों के करीबी लोगों की भूमिका को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


ग्राम मंडोरी में हुई दोहरी चोरी की वारदात पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। लाखों रुपये के जेवर और नकदी की चोरी के बावजूद पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस ने पीड़ित मुकीम पुत्र सलीम और कासिम पुत्र मुन्ने खां की शिकायत पर मुकदमे दर्ज कर जांच तेज कर दी है। मामले के खुलासे के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है। अब तक 12 से अधिक संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर खेतों में आभूषणों की खाली डिब्बियां और थैले मिलने से यह संभावना जताई जा रही है कि चोर वारदात के बाद कीमती सामान निकालकर बाकी सामग्री वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस का मानना है कि आरोपियों को घरों में रखे कीमती सामान और परिवार के दैनिक कार्यक्रम की पूर्व जानकारी थी। इसी वजह से जांच का फोकस अब परिचितों और करीबी लोगों की भूमिका पर भी केंद्रित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि चोरों ने मुकीम के घर से करीब 20 तोला सोना, 1.75 किलोग्राम चांदी और 1.70 लाख रुपये नकद, जबकि कासिम के घर से 75 हजार रुपये, 250 ग्राम चांदी और सोने का हार चोरी कर लिया था। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के गांव के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें