फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रोडवेज बसों में 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की ओर से किराए में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। ऐसे में दो दिन में बिजनौर डिपो की बसों में 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफर किया।
विज्ञापन


बिजनौर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, रामपुर समेत विभिन्न जिलों में परीक्षा देने गए। वहीं अन्य जिलों से भी अभ्यर्थी बिजनौर स्थित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। अभ्यर्थियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए संचालन व्यवस्था दुरुस्त रही। आठ, नौ, 10 जून को ज्यादातर अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया। अभ्यर्थियों को सफर में कोई परेशानी न हो, इसलिए कर्मचारियों को तड़के चार बजे ही बस अड्डे पर बुला लिया गया। जिसके चलते बसों का संचालन सुबह पांच बजे से ही विभिन्न रूटों पर किया गया।

बिजनौर डिपो की बसों में दो दिन में 20 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने सफर किया। किराए में 50 प्रतिशत छूट की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसलिए, बसों का समय से संचालन कराया जा रहा है। ....प्रदीप कुमार, स्टेशन इंचार्ज, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें