फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बैराज पुल के बेयरिंग में ऑयलिंग का नहीं किया ख्याल, मिले सूखे और जाम

Fri, 15 Aug 2025 01:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज के पुल की मशीन से जांच कराते अधिकारी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बिजनौर। इसे अनदेखी कहें या लापरवाही बिजनौर बैराज पुल का बिलकुल भी ख्याल नहीं रखा गया। पुल के बेयरिंग में भी ऑयलिंग और ग्रिसिंग भी नहीं कराया।
विज्ञापन


पुल के गेट नंबर 20 और 21 के बीच दो स्लैबों के बीच गैप आने और स्लैब के ज्यादा हिलने के बाद यह जांच के दायरे में आ गया था। स्लैब ज्यादा हिलता देख खतरा भांपते हुए पुल को यातायात के लिए बंद कराया गया। नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने पुल की विस्तृत जांच के लिए केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान और आईआईटी रुड़की के ब्रिज एक्सपर्ट से संपर्क साधा। उक्त दोनों ही संस्थानों के ब्रिज एक्पर्ट नेशनल हाईवे के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं मगर अभी तक जांच के लिए पुल पर नहीं पहुंचे। हालांकि नेशनल हाईवे इन्हें लगातार फोटो भेज रहा है।

अब बृहस्पतिवार को मशीन के जरिए पुल की जांच की गई तो सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि कई जगहों पर बेयरिंग में खराबी यानि जाम मिले। इसके साथ गेट नंबर 28 के पास बेयरिंग का कंक्रीट से बना आधार पेडस्टल भी क्रेक मिला है। गेट नंबर 20 और 21 के बीच का भी यही हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बेयरिंग में खराबी मिला यह बताने के लिए काफी है कि इनका ख्याल किसी ने नहीं रखा। उधर सूत्रों का दावा है कि सालों से इस पुल की मरम्मत भी नहीं हुई। बताया जा रहा है कि एक समय के बाद बेयरिंग में ऑयलिंग और ग्रिसिंग होना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें