फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी में निष्ठा ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाली कोतवाली देहात के ग्राम शादीपुर की निष्ठा गुप्ता - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
कोतवाली देहात। निष्ठा गुप्ता ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर जनपद का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते उत्तर प्रदेश की अंडर-14 टीम में निष्ठा का चयन हो गया है । निष्ठा 23 मई से विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी।
विज्ञापन

11वीं मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 6 मई से 8 मई को जौनपुर में हुआ। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम शादीपुर निवासी विवेक गुप्ता की 10 वर्षीय पुत्री निष्ठा गुप्ता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। निष्ठा ने तीरंदाजी की कंपाउंड स्पर्धा में रजत पदक जीता। निष्ठा ने 315 और 325 का स्कोर किया। निष्ठा ने अपने प्रदर्शन से उत्तर प्रदेश की टीम में भी स्थान बनाया। निष्ठा आगामी 23 मई से 27 मई तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेगी। निष्ठा के प्रदर्शन से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।निष्ठा मथुरा में रहकर तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रही है।निष्ठा का सपना देश के लिए पदक जीतना है।निष्ठा अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच योगेंद्र सिंह राणा को देती है। निष्ठा के पदक जीतने के बाद निष्ठा के घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें