फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे के गड्ढों पर एनएचएआई के अफसरों को फटकार

विज्ञापन
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे पर बिजनौर में बैराज के पास हुए गड्ढे। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
नेशनल हाईवे के गड्ढों पर एनएचएआई के अफसरों को फटकार
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज मार्ग पर हुए एक-एक फीट गहरे गड्ढों की सुध न लेने पर डीएम ने एनएचएआई के अफसरों को तलब कर लिया है। उन्होंने अफसरों से गड्ढों को तुरंत ठीक कराने को कहा है। इसके अलावा नगर पालिका ईओ को शहर के चौराहों के सुंदरीकरण शीघ्र करने के निर्देश भी दिए।
यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा को जोड़ने के लिए दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे सबसे प्रमुख हाईवे है। पिछले काफी समय से दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। कुछ जगह तो एक-एक फीट गहरे गड्ढे हैं। इन गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं और हाईवे पर जाम लग रहा है। जिले की जनता काफी समय से हाईवे को गड्ढों को भरवाने की मांग कर रही है, लेकिन हुआ कुछ नहीं। इस मामले में अब डीएम उमेश मिश्रा ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों को तलब कर लिया है। बृहस्पतिवार को डीएम ने अफसरों के साथ बैठक ली। उन्हें बताया कि हाईवे पर गड्ढे होने से जनता परेशान है और आए दिन हादसे हो रहे हैं। जनहित में हाईवे के गड्ढों को भरा जाना बहुत जरूरी है। डीएम ने कहा कि हाईवे पर गड्ढे होने की शिकायतें काफी समय से मिल रही थीं। एनएचए से जुड़े अधिकारियों को इसे शीघ्र ठीक करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर के चौराहों का सुंदरीकरण के निर्देश
डीएम ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका ईओ को शहर के सभी चौराहों का सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए। शास्त्री चौक, जजी चौक, नुमाइश ग्राउंड चौक का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों को बैराज से लेकर शहर के बीच से निकल रही सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शास्त्री चौक से जजी के बीच टूटे डिवाइडर को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें