फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनजीटी की टीम ने पानी और खेतों की मिट्टी के लिए नमूने

विज्ञापन
धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर मुन्नी देवी मंदिर के पास इंडिया मार्का नल के पानी का सैंपल लेती एनज - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
एनजीटी की टीम ने पानी और खेतों की मिट्टी के लिए नमूने
विज्ञापन

धामपुर। एनजीटी की टीम ने बृहस्पतिवार को भी क्षेत्र में कई स्थानों पर लगे इंडिया मार्का टू हैंड पंपों से पानी और मिट्टी के सैंपल लिए।पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के मामले में हुई शिकायत के बाद टीम निरीक्षण करने के लिए यहां पहुंची है।
एनजीटी टीम की प्रभारी रीना कुमारी व सहायक पर्यावरण अभियंता माहिर हुसैन ने बताया कि चीनी मिल से करीब चार किमी परिधि में पानी और मिट्टी की जांच करनी है। बताया गया कि टीम ने गांव अलावलपुर, सुहागपुर, नौरंगाबाद, दीत्तनपुर, मोहड़ा, मौज्जमपुर जैतरा, सरकड़ा में जाकर सैंपल किए। इस बाबत ग्रामीणों से वार्ता भी की। अधिकारियों ने बताया कि इन सैपलों की जांच होगी। जिसकी रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सहायक पर्यावरण अभियंता माहिर हुसैन का कहना है कि दिल्ली से आई टीम शुगर मिल के आसपास पानी व मिट्टी के सैैंपल ले रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रशासन विजय गुप्ता का कहना है कि एनजीटी की टीम सर्वे कर रही है। सर्वे पूरा होने के बाद ही जानकारी दी सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें