फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग पर रोती मिली नवजात बच्ची

Sun, 25 Dec 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
रेहड़ के गांव बादीगढ़ के पास मिली नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अफजलगढ़ में गांव सुआवाला में बादीगढ़ मार्ग के किनारे रोते बिलखते एक नवजात को एक मुस्लिम परिवार  उठाकर घर ले आया और पालने की जिम्मेदारी ली। पुलिस ने नवजात बच्ची की मां की खोजबीन शुरू कर दी है और पुलिस का कहना है कि तब तक बच्ची मुस्लिम परिवार के साथ रहेगी।   
विज्ञापन

सुआवाला निवासी रईस अहमद ने बताया कि रविवार सुबह दस बजे जब वह जंगल जा रहा था तो सुआवाला से  बादीगढ़ मार्ग पर उन्होंने सड़क किनारे गन्ने के खेत के पास नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो एक या दो दिन की नवजात बच्ची खेत की मेढ़ पर ठंड में रो रही है। वह उठाकर घर ले आए। जब ग्रामीणों को सूचना मिली तो बच्ची को देखने के लिए दौड़ पड़े।
 हर कोई नवजात बच्ची के फेंकने की निंदा की।  लोगों का कहना है कि किसी ने लोकलाज से बचने के लिए बच्ची को सड़क किनारे  छोड़ दिया। रईस की पत्नी जरीफा ने बताया कि उनकी एक बेटी है। यदि किसी ने नहीं अपनाया तो वह परवरिश करेंगी।  उधर इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा  का कहना है कि मामला संज्ञान में आ  है। जांच कर कार्रवाई होगी, तब तक बच्ची मुस्लिम परिवार के साथ ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें