फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख बच्चों को विटामिन ए मिलेगी

Sun, 25 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में  जिले में नौनिहालों में बढ़ती बीमारी को दूर करने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत करीब पौने चार लाख बच्चों को विटामिन ए का  सीरप पिलाया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ 28 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन

जिले में नौनिहालों में बढ़ती बीमारियों से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाल स्वास्थ्य पोषण माह मनाया जाएगा। इस माह में नौ माह से पांच साल तक के बच्चों को 343 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा। यह माह 28 से 27 जनवरी तक मनाया जाएगा। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ डीएम जगतराज द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्दगान व रविदास मंदिर पर 28 दिसंबर को किया जाएगा। इस माह के तहत करीब पौने चार लाख नौनिहालों को विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा। कार्यक्रम में बच्चों को हर छह माह के अंतराल से विटामिन ए सीरप पिलाया जाएगा। 
एसीएमओ डा. शैलेश जैन ने बताया कि विटामिन ए सीरप बच्चों में बीमारियों से लड़ने में मदद करता है तथा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ता है। यह सीरप नो माह से पांच साल तक के बच्चों को पिलाया जाना है। इसकी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें