निबंध प्रतियोगिता में नेहा, पोस्टर में मनीष प्रथम
धामपुर। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि संगठन द्वारा पर्यावरण संरक्षण में मानवीय सहयोग विषय पर निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध में नेहा, पोस्टर प्रतियोगिता में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नगर स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में बालिका विद्या मंदिर की छात्रा नेहा ने प्रथम, अमिषा ने द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर धामपुर के छात्र पार्थ पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विद्या मंदिर धामपुर के मनीष कुमार ने प्रथम, विद्या मंदिर जैतरा के छात्र रुद्र कुमार ने द्वितीय व बालिका विद्या मंदिर की छात्रा निलाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय स्तर पर प्रयाग सिंह, आशुतोष, भव्य, नितीश, प्रज्ञा चौहान, धीरज कुमार, नंदिनी राजपूत, भव्या, रागिनी सैनी ने प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को प्रांत महिला संयोजक डा. प्रीति विश्नोई, जिला संयोजक सत्यकाम, नगर प्रचारक मनुदेव वैदिक, वीरेंद्र शर्मा चैतन्य, पंडित परितोष शास्त्री, प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह, आभा सिंह, रोहिताश सिंह ने पुरस्कृत किया। मनुदेव ने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्रकृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। वीरेंद्र शर्मा ने शिक्षा के साथ-साथ अपने संस्कारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम समन्वयक संचित विश्नोई ने ईको ब्रिक्स द्वारा प्लास्टिक व पन्नी के पुन: उपयोग व इससे प्रदूषण की रोकथाम के विषय में जानकारी दी गई। पंडित परितोष शास्त्री द्वारा व्यावहारिक जीवन में पेड़ पौधों के महत्व व उनके संरक्षण के विषय में जानकारी दी। प्रधानाचार्या ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण व उसके संरक्षण के लिए मानवीय जिम्मेदारी का बोध कराया।