फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर पालिका की जल मूल्य वसूली धड़ाम, लक्ष्य के सापेक्ष केवल पांच प्रतिशत वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर पालिका की जल मूल्य वसूली धड़ाम
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जलमूल्य वसूली पूरी तरह से धड़ाम है। पालिका की ओर से दस सालों में करीब सवा करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक केवल साढ़े पांच लाख की ही वसूली हो सकी है। पालिका की आय के गिरने से जरूरी काम नहीं हो पा रहे है। वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली का टारगेट पूरा होता तो इतनी बड़ी बकाया उधार न रहती।
धामपुर पालिका में 25 वार्ड हैं। पालिका सीमा में 52 हजार से ज्यादा आबादी निवास करती है। पालिका द्वारा करीब चार हजार नागरिकों के पास पानी की टंकी के कनेक्शन हैं। लेकिन अधिकांश लोगों ने नगर पालिका में जलमूल्य का भुगतान ही नहीं किया। पालिका का लोगों पर करीब सवा करोड़ का जलमूल्य बकाया है।
विज्ञापन

पालिका के लिपिक सुुनील कुमार ने बताया कि पालिका की ओर से हर साल लोगों को जलमूल्य बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेजे जाते हैं। वर्तमान में भी नोटिस भेजे जा रहे हैं। बकाएदारों को नोटिस तामील कराएस जा रहे हैं। लेकिन बकाया को जमा करने में लोगों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही है।
जलकल विभाग के जेई हेमंत कुुमार ने बताया गया कि बकाया जमा कराने को प्रयास किया जा रहा है। साल 2011 से अब तक करीब सवा करोड़ रुपये का बकाया है। प्रयास करने के बाद अभी तक करीब साढ़े पांच लाख रुपये की ही वसूली हो सकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष करीब पांच प्रतिशत से भी कम है। उनके स्तर से जलकल विभाग के सभी बाबुओं और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे लक्ष्य को पूरा करें। ऐसा न करने पर उनके स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कैसे हो विकास, जब जमा नहीं हो रहा बकाया
पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि जब बकाया ही जमा नहीं हो रहा है। तो विकास कार्य कैसे हो सकेंगे। बाकीदारों को बकाया जमा करने में रुचि लेनी चाहिए। लक्ष्य सापेक्ष बकाया जमा न होने पर विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें