फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल को राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल को राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार
विज्ञापन

नजीबाबाद। किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद को ओवर ऑल बेस्ट कोऑपरेटिव मिल का राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार के लिए चुना गया है। चीनी मिल को गुजरात के बड़ोदरा में 26 मार्च को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान करेगा।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद ने देश की सहकारी चीनी मिलों में श्रेष्ठता साबित करते हुए एक बार फिर से राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्राप्त किया है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ ने नजीबाबाद चीनी मिल को पूरे देश की सहकारी चीनी मिलों में ओवर ऑल बेस्ट कोऑपरेटिव मिल के लिए सभी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक दानवीर सिंह, गन्ना महाप्रबंधक डॉ.एसएस ढाका ने 19 वीं बार चीनी मिल को राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार मिलने का श्रेय चीनी मिल के प्रशासक डीएम रमाकांत पांडेय, मिल अधिकारियों, कर्मचारियों और किसानों के योगदान को दिया है। शक्कर कारखाना संघ 26 मार्च को गुजरात के बड़ोदरा में राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें